श्रीगंगानगर। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर शुक्रवार को बदमाशों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए एक दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें जिले भर के करीब 230 पुलिस कर्मियों की 61 टीमों ने 297 से अधिक स्थानों पर दबिश देकर 112 बदमाशों को गिरफ्तार किया।
एसपी विकास शर्मा ने बताया कि डीजीपी श्री उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं एडिशनल डीजीपी श्री दिनेश एमएन के मार्गदर्शन में शुक्रवार को श्रीगंगानगर जिले में डकैती, चोरी, लूट के अपराधों में चालनशुधा अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया था।

इसके लिए जिले के सभी थानों पर अल सुबह 4:00 बजे पुलिस बल इकट्ठा कर उन्हें संबंधित एसएचओ और उच्च अधिकारियों द्वारा ब्रीफ किया गया। ब्रीफिंग के बाद पुलिस कर्मियों को दबिश के लिए रवाना किया गया। जिले में 230 पुलिस अधिकारी और कर्मियों की 61 टीमों द्वारा अपराधियों के 297 से अधिक स्थानों पर दबिश देकर कुल 112 वांछित अपराधी और असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें 7 प्रकरणों में वांछित होने और 105 को इंसदादी कार्यवाही में 151 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार किया गया।
—————
About Author
You may also like
राजस्थान में 183 RAS अधिकारियों के तबादले : आगामी निकाय व पंचायत चुनावों से पहले सरकार की प्रशासनिक फील्डिंग
उदयपुर में महिला की स्कॉर्पियो से कुचलकर हत्या का मामला : गोवा से पकड़े गए मुख्य आरोपी, कुल 3 गिरफ्तार
वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को TET से छूट की मांग : उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को सौंपा ज्ञापन
उदयपुर सवीना : पति-पत्नी का झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक की चाकू घोंपकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर में ध्वस्त होती कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर उठते सवालों के बीच एक पाठक का एसपी डॉ. अमृता दुहन को खुला पत्र
