
जयपुर। उदयपुर जिले के सायरा थाना क्षेत्र में आज सुबह एक महिला की निर्मम हत्या ने हड़कंप मचा दिया, लेकिन उदयपुर पुलिस ने अपनी तत्परता का परिचय देते हुए मात्र तीन घंटे के भीतर ही इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा कर आरोपी परदाराम गरासिया पुत्र जामताराम (35) निवासी वेलु का खेत, रावछ थाना सायरा को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
एसपी योगेश गोयल ने बताया कि आज सुबह करीब 9:30 बजे सायरा थाना को सरिया, चित्रावास गांव से सूचना मिली। बताया गया कि एक महिला का शव उसके घर से थोड़ी दूर एक पहाड़ी पर पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही थानाधिकारी किशोर सिंह अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उनके साथ वृताधिकारी गिर्वा सूर्यवीर सिंह भी घटनास्थल पर मौजूद थे।
मृतका की पहचान 35 वर्षीय सविता बाई पत्नी स्वर्गीय जोगाराम गरासिया निवासी सरिया, चित्रावास के रूप में हुई। मृतका के ससुर मसरू गरासिया ने पुलिस को बताया कि सविता बाई रात में घर पर ही थी, लेकिन सुबह उसकी बेटी ने उसे घर पर नहीं पाया। खोजबीन करने पर उसका शव मगरी पर मिला। शव पर गंभीर चोटों के निशान थे और गले में साड़ी का फंदा कसा हुआ था। ससुर ने बताया कि सविता बाई अपने पति के निधन के बाद बच्चों सहित उन्हीं के साथ रहती थी।
- पुलिस का त्वरित एक्शन: 3 घंटे में सुलझी गुत्थी
- मामले की गंभीरता को देखते हुए दर्ज कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल स्वरुप मेवाडा के निर्देशन में और सीओ गिर्वा सूर्यवीर सिंह के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। एफएसएल टीम ने भी मौके का गहन निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए।
- पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए तेजी से जांच की दिशा में कदम बढ़ाए। मात्र तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने अज्ञात आरोपी की पहचान परदाराम गरासिया निवासी रावछ थाना सायरा जिला उदयपुर के रूप में की। जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमे उसने सविता बाई की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली।
- घटना का खुलासा और आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाधिकारी किशोर सिंह सहित एएसआई राजेन्द्र सिंह, भंवर सिंह, कांस्टेबल धर्मेन्द्र, निम्बाराम, कुलदीप और साइबर सैल से कांस्टेबल लोकेश रायकवाल शामिल थे।
- फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है, ताकि हत्या के पीछे के पूरे मकसद और अन्य संभावित पहलुओं को उजागर किया जा सके।
- —————-
About Author
You may also like
उदयपुर से कलेजा कंपा देने वाली खबर : खेल-खेल में काल का ग्रास बने दो मासूम भाई, क्रेशर प्लांट की खान में डूबने से पूर्व सरपंच के दो पोतों की मौत
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : 31 जुलाई तक कराएं पंचायत और निकाय चुनाव, OBC आयोग 20 जून तक सौंपे रिपोर्ट
PM मोदी ने UAE के क्राउन प्रिंस को तोहफे में दी उदयपुर की ‘कोफ्तगारी’ तलवार, वैश्विक मंच पर चमका मेवाड़ का हुनर
वर्दी के पीछे छिपा भ्रष्टाचार : व्यहार में नंबर वन प्रतापनगर थाने का ASI एक लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB ने ऐसे ढहाया घमंड का किला
NEET पेपर लीक मामला : NTA एक्सपर्ट और सीनियर प्रोफेसर मनीषा मंधारे 14 दिन की CBI हिरासत में, प्रश्नपत्रों तक थी सीधी पहुंच
