
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में हिंदू संगठनों द्वारा क्रिसमस का विरोध किए जाने के बाद कांग्रेस ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी ने इस घटना को “बीजेपी सरकार का असली चेहरा” बताते हुए वीडियो भी साझा किया, जिसमें कुछ लोग क्रिसमस की सजावट में तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं।

कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “यह कोई अकेली घटना नहीं है। देशभर में लोग सिर्फ क्रिसमस मनाने के कारण निशाना बनाए जा रहे हैं और डराए जा रहे हैं। जबलपुर और दिल्ली से लेकर छत्तीसगढ़, केरल, ओडिशा और उत्तराखंड सहित कई जगहों पर अल्पसंख्यक समुदायों को संगठित तरीके से निशाना बनाए जाने की घटनाएं सामने आ रही हैं।”
बयान में कहा गया कि ये घटनाएं देश की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं, जिसकी पहचान हमेशा एकता और विविधता की ताकत से रही है।
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, “प्रधानमंत्री मोदी, ये घटनाएं सीधे तौर पर आपकी विचारधारा को दर्शाती हैं। भारत में अल्पसंख्यकों को निशाना बनाए जाने की घटनाओं को पूरी दुनिया देख रही है। हम चुप नहीं रहेंगे और नफरत और हिंसा के खिलाफ हर समुदाय के अपने भाई-बहनों के साथ मजबूती से खड़े हैं।”
आरोप है कि बुधवार को रायपुर के मैग्नेटो मॉल में कर्मचारियों से उनकी जाति और धर्म पूछकर धमकाया गया और तोड़फोड़ की गई। मॉल की मार्केटिंग हेड आभा गुप्ता के अनुसार, “बड़ी संख्या में लोग लाठी और हॉकी स्टिक लेकर मॉल में घुस आए और तोड़फोड़ करने लगे। वे कर्मचारियों की आईडी देख रहे थे और पूछ रहे थे कि तुम हिंदू हो या ईसाई।”
About Author
You may also like
उदयपुर में रामलीला : अवध की बधाइयां, वृंदावन का रूपहला रंग और निम्बार्क मैदान में उतरा कौशल्या-नंदन
दिल्ली में घमासान : जंतर-मंतर की छावनी, पहियों पर लगी लगाम और मुट्ठियों में धड़कता लोकतंत्र
अण बोली उघापन: पुला में श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भव्य गज यात्रा, 30 जोड़ों के संकल्प और शिव-पार्वती की आराधना से महका प्रांगण
उदयपुर : हिंदुस्तान जिंक के सामाजिक प्रयासों से 20 लाख से अधिक बालिकाओं और महिलाओं के सपनों को मिली नई उड़ान
उदयपुर में रामलीला : राम-कथा, वृंदावन की धूल और निम्बार्क मैदान में उतरा देवलोक
