जयपुर। पेपर लीक मामले में गठित एसआईटी के प्रमुख एडीजी श्री वीके सिंह ने बताया कि स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की टीम ने आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 2013 के पेपर लीक प्रकरण में वांछित दो अभियुक्तों आशुतोष मीणा पुत्र अवतार सिंह (30) निवासी सिकरोदा मीणा थाना हिंडौन सिटी जिला करौली हाल जेईएन, रेलवे यमुना नगर हरियाणा एवं बाबूलाल सोनी पुत्र विनोद सोनी (32) निवासी ग्राम पोस्ट ढिगाल थाना मुकुंदगढ़ जिला झुंझुनू हाल जवाहरात की दुकान को गिरफ्तार किया है।
एटीएस-एसओजी के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्री वी के सिंह ने बताया कि वर्ष 2014 में एसओजी ने आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 2013 के पेपर लीक प्रकरण का खुलासा किया था। मामले में एसओजी की टीम लगातार फरार चल रहे आरोपियों की तलाश कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।
एडीजी ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि इन्होंने आरएएस भर्ती परीक्षा के पेपर परीक्षा से पहले ही प्राप्त कर पढ़ लिये थे। गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। इससे पहले एसओजी की टीम इस मामले में 33 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चुकी है। और अन्य वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।
——–
About Author
You may also like
राजस्थान में 183 RAS अधिकारियों के तबादले : आगामी निकाय व पंचायत चुनावों से पहले सरकार की प्रशासनिक फील्डिंग
उदयपुर में महिला की स्कॉर्पियो से कुचलकर हत्या का मामला : गोवा से पकड़े गए मुख्य आरोपी, कुल 3 गिरफ्तार
वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को TET से छूट की मांग : उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को सौंपा ज्ञापन
उदयपुर सवीना : पति-पत्नी का झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक की चाकू घोंपकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर में ध्वस्त होती कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर उठते सवालों के बीच एक पाठक का एसपी डॉ. अमृता दुहन को खुला पत्र
