उदयपुर। थाना प्रताप नगर पुलिस की टीम ने बजरी रॉयल्टी ऑफिस और एक होटल में तोड़फोड़ कर कर्मचारियों से मारपीट करने के मामले में वांछित आरोपी महिपाल सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी कुराबड हाल नाकोड़ा नगर एवं अल्पेश खटीक पुत्र अंबालाल निवासी नाकोड़ा नगर थाना प्रताप नगर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
एसपी भुवन भूषण यादव ने बताया कि 19 नवंबर को भूपेंद्र नाथ चौहान ने रिपोर्ट दी कि रात 9:30 बजे महिपाल सिंह राणावत व तीन अन्य व्यक्ति देबारी स्थित उसके बजरी की रॉयल्टी संग्रहण ऑफिस पर आए और फाटक का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। ऑफिस में तोड़फोड़ कर कर्मचारियों के साथ मारपीट की और धमकियां देकर भाग गए। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया गया।
एसपी यादव ने बताया कि इस घटना में शामिल अभियुक्त पूर्व में 13 अक्टूबर को बलीचा स्थित रामी रॉयल होटल में तोड़फोड़ व मारपीट की घटना में भी वांछित थे। बदमाशों द्वारा दुबारा घटना करने पर दोनों घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए आईजी रेंज अजय पाल लांबा द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र दादरवाल व सीओ शिप्रा राजावत के सुपरविजन एवं एसएचओ हिमांशु सिंह मय टीम द्वारा आसूचना व तकनीकी सहयोग से दोनों घटनाओं में शामिल अभियुक्त महिपाल सिंह एवं अल्पेश खटीक को गिरफ्तार किया गया है। मामले में अन्य वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।
————–
About Author
You may also like
उदयपुर होटल एसोसिएशन के नए अध्यक्ष बने राजेश अग्रवाल, नाइट टूरिज्म को बढ़ावा देना होगी पहली प्राथमिकता
महिला समृद्धि बैंक ने 32वें स्थापना दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के साथ किया ‘हरियालो राजस्थान’ का आगाज़
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकेगा उदयपुर का नाम : इटली की अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में प्रदर्शित होगा दिनेश कोठारी का फोटोग्राफ
नाइट रन 2.0, सेफ वुमन, सेफ उदयपुर थीम पर 13 जून को दौड़ेंगी 300 से अधिक महिलाएं, महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश देंगी
उदयपुर की झीलों को बचाने के लिए राजस्थान हाई कोर्ट सख्त : प्रदूषण और अतिक्रमण की खबरों पर कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान
