कोटा। किशोरपुरा थाना इलाके में 9 साल के नाबालिक बच्चे के साथ कुकर्म के मामले में थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आ सूचना एक तकनीकी आधार पर आरोपी हर्ष उर्फ यश मातंग पुत्र अंबादास (21) निवासी जिला हिंगोली महाराष्ट्र को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी शरद चौधरी ने बताया कि मंगलवार को थाना किशोरपुरा पर 9 वर्षीय बच्चे के पिता ने रिपोर्ट दी कि शाम को वह चाय की केतली लेकर पशु मेला मैदान में लगे रॉयल मेला कैंप के अंदर बेचने गया था। उसके साथ उसका बेटा भी था। चाय बेचकर वह वापस दुकान पर लौट आया, बच्चा कैंप में ही रह गया। शाम करीब 5:15 बजे रोता हुआ उसका बेटा दुकान पर आया और बोला कि हर्ष अंकल उसे जबरन मेले में मछली दिखाने के बहाने ले गए और डॉम की आड़ में जाकर गाल पर थप्पड़ मारा और गलत हरकत की। रिपोर्ट पर आईपीसी व पोक्सो में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
घटना के बाद फरार हो गये आरोपी की तलाश के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय गुप्ता व सीओ भवानी सिंह के निर्देशन एवं एसएचओ हर लाल मीणा के नेतृत्व में गठित की गई टीम द्वारा अथक प्रयास कर 24 घण्टों के अंदर मुखबिर आसूचना एवं तकनीकी सहायता से आरोपी हर्ष उर्फ यश को गिरफ्तार किया गया।
—————
About Author
You may also like
रिश्वत का यह कैसा नंगा नाच! पुलिस के नाम पर दो करोड़ की दलाली और उदयपुर में सुशासन का ढोल
उदयपुर सवीना : पति-पत्नी का झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक की चाकू घोंपकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
सभ्य समाज के चेहरे पर कालिख : शराबबंदी के नाम पर युवक को अमानवीय सजा, अपनों ने ही बरगद को बना दिया ‘फंदा’
केतन अग्रवाल हत्याकांड : सिया क्या चेतन के साथ उदयपुर आई थी, कब और क्यों? मां ने तोड़ी चुप्पी…उदयपुर से जुड़ी सही और सच्ची खबर यहां पढ़िए
अहमदाबाद पुलिस का उदयपुर में बड़ा एक्शन : 1992 के राधिका जिमखाना हत्याकांड का दोषी और अब्दुल लतीफ़ गैंग का शार्पशूटर तस्लीम गिरफ़्तार
