दिल्ली। नारकोटटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने देशभर में फैले इंटरनेशनल ड्रग सिंडीकेट का खुलासा किया है। उप महानिदेशक ज्ञानेश्वर सिंह ने बताया कि दो मामलों में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है और 15,000 एलएसडी ड्रग की जब्ती की है, जो व्यावसायिक मात्रा का 2.5 गुना है। इसकी व्यावसायिक मात्रा .1 ग्राम है। यह एक सिंथेटिक दवा है और बहुत खतरनाक है।
यह पिछले 2 दशकों में सबसे बड़ी जब्ती है। उन्होंने कहा कि यह व्यवासायिक मात्रा में एलएसडी बेचने का एक बड़ा नेटवर्क था जो पोलैंड, नेदरलैंड और अमेरिका जैसे देशों से मंगाकर भारत में इसकी सप्लाई करता था। ये सोशल मीडिया के ज़रिए लोगों से जुड़ते थे और यूपीआई के माध्यम से पैसे लेते थे। 15,000 ब्लॉट्स लगभग 2.5 हज़ार गुना व्यवसायिक मात्रा पकड़ी गई है।
यहां फैला था नेटवर्क
ज्ञानेश्वर सिंह ने बताया कि ये एक बड़ा नेटवर्क था जिसके तार पोलैंड, नीदरलैंड, यूएसए से होते हुए भारत के विभिन्न राज्य जैसे दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश आदि में फैले हुए थे। इसमें अधिकतर लोग शिक्षित युवक हैं और उपभोक्ता युवा वर्ग के छात्र हैं।
यह है एलसीडी
जानकारों का कहना है कि लीसर्जिक एसिड डाईएथिलेमाइड (एलसीडी) एक अर्धसंश्लेषित औषधि है जो मनोवैज्ञानिक प्रभाव देती है। बताया जाता है कि इसको खाने से व्यक्ति अपना संतुलन खो देता है और आसपास के वातावरण से बिलकुल ही अलग हो जाता है। वह सोचने लगता है जिसका वास्तविक जीवन से कोई लेना देना नहीं है। इसलिए कुछ लोग इसे नशे के रूप में लेते हैं।
About Author
You may also like
सियासी कड़वा सच : जब ऊर्जा मंत्री के सामने ही गुल हो गई ‘पावर’, तो आम जनता की कौन सुनेगा सरकार?
जयपुर में मौत का बेसमेंट : गांधी पथ वेस्ट में मिट्टी ढहने से बिहार की 3 महिला मजदूरों की दर्दनाक मौत, 4 मासूमों के सिर से उठा मां का साया
उदयपुर की प्रमुख खबरें : रफ्तार के कहर ने छीनी युवक की जिंदगी, डिजिटल क्रांति में सुविवि ने रचा इतिहास, 17 जून को मोहन भागवत का दौरा
उदयपुर में कन्हैयालाल के बेटे के विरोध के बाद बड़ा फैसला : डीएसपी गोविंद सिंह की ज्वाइनिंग पर लगी रोक
वैश्विक पटल पर गूंजा भारत का डंका : सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित पीएम बने नरेंद्र मोदी] दुनिया के राष्ट्रध्यक्षों ने दी बधाई
