कांस्टेबल फरार, थानाधिकारी की भूमिका को लेकर जांच जारी
उदयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने बुधवार को एक कांस्टेबल के एक दलाल के साथ वल्लभनगर थानाधिकारी के नाम 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। कांस्टेबल को एसीबी टीम की भनक लग गई और बाइक लेकर फरार हो गया।
एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि गत 22 मार्च को वल्लभनगर थाने में तैनात कांस्टेबल बजरंग लाल ने एक ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की थी। जिसे छोड़ने के एवज में वह थानाधिकारी दीपिका राठौड़ के नाम से अपने दलाल कमलेश पोखरना के माध्यम से डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत मांग रहा था। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसीबी में कर दी थी।
सत्यापन के बाद एसीबी की टीम बुधवार को ट्रेप कार्रवाई करने पहुंची थी। जहां कांस्टेबल के दलाल कमलेश पोखरना को अस्सी हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया, जबकि कांस्टेबल बजरंग लाल को एसीबी कार्रवाई की भनक लग गई, जो बाइक लेकर फरार हो गया। जिसकी तलाश की रही है। एसीबी की टीम थानाधिकारी दीपिका राठौड़ की भूमिका को लेकर जांच कर रही है।
About Author
You may also like
देश-विदेश मॉर्निंग बुलेटिन : गुरुग्राम में बड़ा एनकाउंटर, ईरान-अमेरिका युद्ध, फीफा वर्ल्डकप और क्रिकेट सबकुछ यहां पढ़िए
मध्य पूर्व में महायुद्ध फिर युद्ध की आहट: सीजफायर के बावजूद ईरान पर अमेरिका की भीषण एयरस्ट्राइक, 80 से ज्यादा ठिकाने तबाह, तेहरान नेजवाबी कार्रवाई की धमकी
कूटनीतिक शिखर सम्मेलन: ‘विकसित भारत’ और ‘इंडोनेशिया एमास’ के संकल्प को पूरा करने के लिए पीएम मोदी ने दिया साझा समृद्धि का मंत्र
भारत-इंडोनेशिया के बीच ऐतिहासिक द्विपक्षीय वार्ता : पीएम मोदी का राष्ट्रपति प्रासाद में भव्य स्वागत, रक्षा, डिजिटल और स्पेस समेत कई क्षेत्रों में हुए अहम समझौते
पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले डेथ थ्रेट : मेलबर्न मीट्स मोदी कार्यक्रम पर मंडराया खतरा, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
