उदयपुर। शहर के रॉकवुड स्कूल में 13 नृत्यांगनाओं ने लगातार 9 घंटे तक कथक नृत्य कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए सफल अभ्यास किया। सभी नृत्यांगनाएं उदयपुर के कथक आश्रम की हैं। सभी नृत्यांगनाएं एक निर्धारित 5 हजार वर्गफीट एरिया में नृत्य करते हुए करीब 15 किलोमीटर का दायरा पूरा किया।
कथक आश्रम की निदेशक चंद्रकला चौधरी ने बताया कि यह नृत्यांगनाएं इस रिकॉर्ड को कायम करने के लिए रोजाना 3 से 4 घंटे प्रैक्टिस कर रही थीं । रॉकवुड स्कूल के निदेशक दीपक शर्मा ने बताया कि 31 मार्च रविवार सुबह 9:30 बजे रिकॉर्ड टाइम शुरू हुआ। इस मौके पर पूर्व राजपरिवार सदस्य निवृति कुमारी मेवाड़, जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल, अतिरिक्त निदेशक टीएडी प्रभा गौतम , नारायण सेवा संस्थान की निदेशक वंदना अग्रवाल, डॉ. आनंद गुप्ता, सीपीएस स्कूल निदेशक अल्का शर्मा सहित प्रबुद्धजन भी इसमें शामिल हुए। शर्मा ने बताया कि नृत्य के लिए रॉकवुड स्कूल में 5 हजार वर्ग फीट का एक ट्रैक तैयार किया गया था, जो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा दिए गए दिशा—निर्देशों के आधार पर तैयार किया गया।
About Author
You may also like
गुलाब बाग : शहर की धड़कनों में महकती यादें, उम्र की शाम और एक वादा, मेयर-डिप्टी मेयर व पार्षदों का सम्मान
34 हज़ार फीट पर भारतीय संस्कार और शौर्य : जब कैप्टन स्मित के अदम्य साहस के आगे नतमस्तक हुई दुनिया
उदयसागर की छाती पर पांच साल का शाही अट्टहास
साउथ अफ्रीका के बाद भारत बना 400+ चेज करने वाला दूसरा देश : गिल के ऐतिहासिक दोहरे शतक से वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली धमाकेदार जीत
सस्टेनेबिलिटी का वैश्विक मानक : हिन्दुस्तान जिंक का यशद भवन कॉर्पोरेट एक्सीलेंस और LEED प्लेटिनम रेटिंग से पुनः अलंकृत
