उदयपुर अम्बामाता पुलिस की कार्रवाई : मुखबिरी के शक में फायरिंग एवं चाकू से जानलेवा हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार


गंभीर प्रकृति के दर्ज है कई प्रकरण, मुख्य आरोपी की तलाश जारी

जयपुर/उदयपुर, 20 अप्रैल। उदयपुर जिले की अम्बामाता थाना पुलिस की टीम ने करीब एक सप्ताह पहले इलाके में एक युवक पर मुखबिरी के शक में फायरिंग व चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी मोहम्मद सुहान पुत्र शेर मोहम्मद डायर एवं अमान खान उर्फ माइकल पुत्र जाहिद खान निवासी मल्ला तलाई थाना अम्बामाता को धारदार चाकू सहित गिरफ्तार किया है।

एसपी योगेश गोयल ने बताया कि घटना के संबंध में राताखेत निवासी अजहरुद्दीन मंसूरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आज रात करीब 9:30 बजे एक स्कूटी व बाइक पर आए बड़ा मेवाती उर्फ मोहम्मद इस्माइल, माइकल उर्फ अमान एवं मोहम्मद सुहान ने चाकू से उसकी कार का कांच तोड़ दिया तथा कार के पास खड़े जानकार शहजाद अहमद उर्फ चीनी को मारने बड़ा मेवाती ने उसके सिर पर पिस्टल तान फायर कर दिया।
      
पिस्टल नहीं चली तो आरोपी ने चाकू से सीने पर वार किया। झुक जाने के कारण चाकू का वार बायीं तरफ पसली व हाथ की उंगली पर लगा। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा व सीओ कैलाश चन्द के सुपरविजन एवं एसएचओ डॉ हनुवंत सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा आसूचना पर आरोपी मोहम्मद सुहान एवं अमान खान को धारदार चाकू व घटना में प्रयुक्त स्कूटी व मोबाइल सहित गिरफ्तार किया।
         
एसपी गोयल ने बताया कि जांच में सामने आया कि आरोपी अमान खान ने मुखबिरी को लेकर प्रार्थी को व्हाट्सएप कॉल कर गाली गलौज की। जब उसने मना किया तो घर जाकर गाड़ी में तोड़फोड़, फायरिंग का प्रयास कर चाकू से जानलेवा हमला किया और चले गए। बाद में दोबारा आ धमकी देकर अवैध पिस्टल से हवाई फायर किया।
     
आरोपी मोहम्मद सुहान के विरुद्ध अलग-अलग थानों पर हत्या का प्रयास, लूट, राज कार्य में बाधा, फायरिंग, मारपीट, लड़ाई झगड़ा व चोरी के 6 प्रकरण एवं अमान खान के विरुद्ध थाना अम्बामाता पर लूट का एक प्रकरण दर्ज है। मुख्य आरोपी मोहम्मद इस्माइल उर्फ बड़ा मेवाती की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
                    —————-

(Visited 40 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply