उदयपुर जिले में कोटडा थाना पुलिस की कार्रवाई
उदयपुर। कैबिनेट मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में उदयपुर जिले में कोटड़ा थाना पुलिस की टीम ने आरोपी जितेंद्र कुमार अहारी पुत्र हाजाराम निवासी बंजारिया थाना खेरवाड़ा जिला उदयपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोबाइल जब्त कर लिया गया है।
एसपी योगेश गोयल ने बताया कि शुक्रवार को गनमैन भीमा ने थाना कोटडा पर रिपोर्ट दी कि कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी को उनकी इंस्टाग्राम आईडी पर कमेंट कर जान से मारने की धमकी दी गई है। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
कैबिनेट मंत्री को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी की घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी गोयल द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल स्वरूप मेवाड़ा व सीओ राजेंद्र सिंह राठौड के सुपरविजन एवं एसएचओ कोटडा अशोक कुमार चंपावत के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया।
गठित विशेष टीम द्वारा तकनीकी सहयोग से आरोपी की पहचान कर जितेंद्र कुमार अहारी को डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। जिसे कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने मोबाइल में इंस्टाग्राम पर अन्य नाम से आईडी बना रखी है। चुनाव के दौरान विभिन्न प्रचार प्रसार व राजनीतिक विचारधाराओं से प्रभावित होकर उसने कमेंट कर दिया।
————-
About Author
You may also like
नीट-यूजी 2026 परीक्षा रद्द, नई तारीखों का एलान जल्द : सपनों की बलि या व्यवस्था की लाचारी? जब ‘भविष्य’ लीक होकर सड़कों पर आ गया
हाईवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस : 40 यात्रियों ने इमरजेंसी खिड़की से कूदकर बचाई जान
मुख्यमंत्री की ‘मॉर्निंग वॉक’ बनी जनसंवाद का जरिया : कड़ेल गांव को दी सीएचसी की सौगात
उदयपुर क्राइम डायरी : बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या, पुलिस महकमे की तकनीकी लापरवाही भी आई सामने…घर खड़ी गाड़ियों के कट रहे चालान
उदयपुर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर कुएं में गिरी तेज रफ्तार कार, 29 वर्षीय युवा व्यापारी की मौत
