
उदयपुर। राजस्थान के मात्र दो जिलों में उपलब्ध अत्याधुनिक सुविधाओं ओर उपकरणों से लैस महाराणा भूपाल हॉस्पिटल ब्लड बैंक की बस विगत 2 वर्षों से धूल फांक रही है। इस बस की सेवाएं न तो ब्लड बैंक स्टॉफ को मिल पा रही है और ना ही शहर में रक्तदान के लिए काम करने वाली स्वयं सेवी संस्थाओं को मिल रही हैं ।
इस बस को सुचारु रूप से चलाने को ले कर रक्तदाता युवा वाहिनी द्वारा बार बार मांग उठाई जा रही है।
इसी क्रम में आज पुनः रक्तदाता युवा वाहिनी सदस्यों ने प्राचार्य विपिन माथुर से मिल कर पुरजोर शब्दो मे इस बस को जल्द चलवाने की मांग की। इस पर प्राचार्य माथुर ने किसी भी हाल में इस माह में बस को चलाने का वादा किया।
साथ ही टीम के सदस्यों द्वारा ब्लड बैंक की कुछ अव्यवस्थाओं और वहाँ के नर्सिंग स्टॉफ के व्यवहार को ले कर भी शिक़ायत की गई। इस पर भी उन्होंने जल्द ठोस कार्रवाई करने का वादा किया।
About Author
You may also like
प्री-प्रेस कांफ्रेंस न्यूज : उदयपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित नेतृत्व की संयुक्त प्रेस वार्ता थोड़ी देर में : शहर के विकास पर क्या है विजन? आपके सवाल हमें भेजिए, हम मांगेंगे जवाब
सिलेंडर की ब्लैक-मार्केटिंग से दो करोड़ की घूस का खेल’: उदयपुर के महाघोटाले का नेक्सस, बिग बुल और हमारी लाचार व्यवस्था
कुर्सी, कौम और कर्तव्य : उदयपुर में नवनिर्वाचित पार्षद योगेश कुमावत का भव्य अभिनंदन
तीस बरस का सफर और लेंस में कैद मेवाड़ : फोटो जर्नलिस्ट कमल कुमावत की नज़र से झीलों की नगरी का जादुई संसार
विश्व पर्यटन दिवस पर सिटी पैलेस में सजी पैनोरमा उदयपुर सीज़न-3 कला प्रदर्शनी
