जयपुर। जयपुर के गोपाल टावर अपार्टमेंट में मंगलवार शाम को तीन हथियारबंद बदमाशों ने एक बिजनेसमैन के बेटे को बंधक बनाकर 75 लाख रुपए की लूट को अंजाम दिया। महज 10 मिनट में बदमाशों ने वारदात को अंजाम देकर इलाके में हड़कंप मचा दिया।
शराब और प्रॉपर्टी कारोबारी संतोष पूनिया के 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले बेटे ने दरवाजा खोला और बदमाशों ने हथियार दिखाकर उसे बंधक बना लिया। अलमारी और तिजोरी से 75 लाख रुपए निकालकर बदमाशों ने बैग में भरा और फरार हो गए।
बदमाशों ने बालकनी से रुपयों का भरा बैग नीचे फेंका और तेजी से सीढ़ियों से उतरकर अल्टो कार में फरार हो गए। बेटे ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद विधायकपुरी थाना पुलिस ने पूरे शहर में ए-श्रेणी की नाकाबंदी करवाई।
सीसीटीवी फुटेज और पुलिस की तफ्तीश
पुलिस ने वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। फुटेज में एक युवक ट्रॉली बैग आराम से ले जाता हुआ नजर आ रहा है, जिससे मामले में शक गहराता जा रहा है।
रिश्तेदारों पर शक की सुई
लूट के तरीके और टाइमिंग को देखते हुए पुलिस को वारदात में नजदीकी रिश्तेदार के शामिल होने का शक है। पड़ोसियों ने भी किसी प्रकार की चीख-पुकार या शोर-शराबा नहीं सुना, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है।
जांच जारी
पुलिस की कई टीमें लुटेरों को पकड़ने के लिए जुटी हुई हैं और विभिन्न एंगल से मामले की जांच कर रही हैं। जल्द ही मामले का पर्दाफाश होने की उम्मीद है।
इस घटना ने जयपुर में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और लोग इस चौंकाने वाली वारदात के खुलासे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
About Author
You may also like
वो बचाने वाले को भी गहरे पानी में खींच रही थी…फतहसागर की लहरों से जिंदगी छीन लाए सिटी हीरो
उदयपुर नगर निगम चुनाव : पहले ही दिन दिनेश भट्ट के पहले नामांकन के क्या हैं सियासी मायने? क्या भाजपा ने तय कर लिया मेयर का चेहरा!
उदयपुर में खुशियों के बीच पसरा मातम : जश्न के बारूद ने छीनी घर के चिराग की सांसें, उलेमाओं की अपील दरकिनार करने की कीमत जिंदगी देकर चुकाई
मिनी पाकिस्तान’ का घिसा-पिटा सियासी नैरेटिव : जब एक जनप्रतिनिधि अपनी ही अवाम को आंकड़ों के बजाय पूर्वाग्रहों से तौलता है
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : स्कूलों और उनके बाहर 50 मीटर के दायरे में जंक फूड की बिक्री पर रोक, न्यूट्रिशन कमेटी बनाने और ग्रामीण स्कूलों की स्थिति सुधारने के निर्देश
