
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान के दौरान तनाव चरम पर पहुंच गया है। दोपहर एक बजे तक 61.11% वोटिंग हो चुकी है, लेकिन कई क्षेत्रों से मारपीट, लाठीचार्ज और ईवीएम से छेड़छाड़ की गंभीर खबरें सामने आ रही हैं। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि जहाँ भी ईवीएम से छेड़छाड़ की शिकायतें सही पाई गईं, वहाँ दोबारा मतदान कराया जाएगा।

EVM विवाद : भाजपा बटन पर टेप और स्याही
भाजपा ने डायमंड हार्बर के फालता में एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि वहाँ ईवीएम मशीन में भाजपा के चुनाव चिन्ह वाले बटन पर टेप लगाया गया है ताकि मतदाता उसे दबा न सकें। वहीं, पानीहाटी के एक बूथ पर भाजपा बटन पर स्याही लगी होने की शिकायत मिली, जिसे बाद में सैनिटाइजर से साफ किया गया। इन घटनाओं पर कड़ा रुख अपनाते हुए चुनाव आयोग ने जांच के आदेश दिए हैं।
सुवेंदु अधिकारी और रत्ना देबनाथ पर हमला!
भवानीपुर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी जब एक पोलिंग बूथ का निरीक्षण करने पहुंचे, तो तृणमूल कांग्रेस (TMC) समर्थकों ने उन्हें घेर लिया और ‘चोर-चोर’ के नारे लगाए। इसी तरह, पानीहाटी से भाजपा उम्मीदवार और आरजी कर पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ ने आरोप लगाया कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने ‘गो बैक’ के नारे लगाते हुए उन पर हमला किया।
हिंसा और तोड़फोड़ की घटनाएं
कार पर हमला: साउथ 24 परगना जिले में भाजपा उम्मीदवार विकास सरदार की कार का शीशा तोड़ने का मामला सामने आया है। उन्होंने इसके लिए सीधे तौर पर टीएमसी समर्थकों को जिम्मेदार ठहराया है।
लाठीचार्ज: कई संवेदनशील बूथों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षाबलों को हल्का लाठीचार्ज भी करना पड़ा।
चुनावी समीकरण
बता दें कि इन 142 सीटों में से 2021 के चुनाव में टीएमसी ने 123 सीटों पर कब्जा किया था। पहले चरण की 152 सीटों पर 23 अप्रैल को 93% का रिकॉर्ड मतदान हुआ था। अब सभी की नजरें 4 मई को आने वाले परिणामों पर टिकी हैं।
About Author
You may also like
परदे के पीछे: चकाचौंध के बाज़ार में जिस्म, जेवर और जिंदगी की जद्दोजहद
मायानगरी में बेख़ौफ़ गोलियां : टाइगर श्रॉफ पर फ़ायरिंग सिर्फ़ एक हमला नहीं, मुंबई की टूटती रीढ़ का प्रमाण है
ग्वालियर-ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 मौतें : जहां जलनी थीं मन्नतों की ज्योत, वहां बिछ गईं 13 श्रद्धालुओं की लाशें
ग्रेटर नोएडा में दिल दहला देने वाली वारदात: एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध हालात में मौत; पति-पत्नी और 3 मासूम बच्चों ने तोड़ा दम, रात में नूडल्स खाने की बात आई सामने
‘खाटू वाले’ के दर्शन से पहले ही उजड़ गए हंसते-खेलते परिवार : कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पुल से गिरी बस, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, पल भर में मातम में बदली खुशियां
