स्रोत : बीबीसी
नई दिल्ली। क़तर की जेल में बंद पूर्व भारतीय नौसैनिक रिहा हो गए हैं। विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में प्रेस रिलीज़ जारी की है।
विदेश मंत्रालय ने कि “भारत सरकार उन आठ भारतीय नागरिकों की रिहाई का स्वागत करती है जो दाहरा ग्लोबल कंपनी के लिए काम कर रहे थे और जो क़तर में हिरासत में थे।”
“रिहा हुए आठ में से सात सैनिक भारत भी लौट चुके हैं। हम क़तर के अमीर की ओर से लिए गए इन नागरिकों की रिहाई और घर वापस आने देने के फ़ैसले का स्वागत करते हैं।”
इन आठ भारतीय नागरिकों की गिरफ़्तारी ने दोनों देशों के बीच कूटनीतिक तनाव को बढ़ा दिया था। क़तर ने इन भारतीयों को अगस्त 2022 में गिरफ़्तार किया था। उनकी गिरफ़्तारी का कारण कभी सार्वजनिक नहीं किया था।
भारत ने इससे पहले इन भारतीयों को मिली मौत की सज़ा के ख़िलाफ़ दोहा में अपील दायर की थी। इसके बाद पिछले साल क़तर ने इन भारतीय नागरिकों की फांसी की सज़ा को कम कर दिया था।
द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार काफ़ी समय से ये संकेत मिल रहे थे कि क़तर इन आठों को रमज़ान या ईद से पहले रिहा कर सकता है।
ये घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) दौरे पर जाने से एक दिन पहले हुई है। इसी रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि क़तर की जेलों में क़रीब 750 भारतीय अभी भी बंद हैं।
About Author
You may also like
एक तस्वीर, कई तकदीरें : उदयपुर नगर निगम चुनाव का सियासी शास्त्र
उदयपुर नगर निगम चुनाव : बीजेपी विधि प्रकोष्ठ के केंद्रों पर उमड़े प्रत्याशी, वकीलों ने तैयार करवाए नामांकन व दस्तावेज; सोमवार को होंगे दाखिल
कांग्रेस में नए चेहरों की स्टारकास्ट : जब स्थापित सितारों ने छोड़ा मैदान, नए चेहरों की आशिकी और लेकसिटी का सियासी बॉक्स ऑफिस
उदयपुर नगर निगम चुनाव : कांग्रेस के पास खोने को कुछ नहीं, पाने को पूरा आसमान है
उदयपुर नगर निगम चुनाव: पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने फतहसागर की पाल पर कार्यकर्ताओं में भरा जीत का ‘जादुई’ जोश
