उदयपुर। जिले की गोवर्धन विलास थाना पुलिस की टीम ने रविवार को नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक से 50 लाख रुपए कीमत की पंजाब निर्मित अवैध शराब के 420 कार्टन बरामद किए है। ट्रक ड्राइवर आरोपी संदीप जाट पुत्र बलवीर सिंह (30) निवासी चरखी दादरी हरियाणा वर्मी कंपोस्ट खाद की आड़ में शराब तस्करी कर गुजरात ले जा रहा था।
एसपी भुवन भूषण यादव ने बताया कि एडिशनल एसपी अंजना सुखववाल के सुपरविजन व सीओ रजत विश्नोई के निर्देशन में रविवार को एसएचओ राव अजय सिंह मय टीम द्वारा नेशनल हाईवे पर कुण्डाल गांव के पास नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान बलीचा की तरफ से आ रहे एक सन्दिग्ध ट्रक को बमुश्किल रुकवाया गया।
ट्रक के चारो और वर्मी कंपोस्ट खाद व लकड़ी के बुरादे के कट्टे रखे थे। बीच मे पंजाब निर्मित विभिन्न ब्रांड के शराब के कार्टन छुपाए हुए थे। आरोपी ट्रक ड्राइवर संदीप जाट खाद की आड़ में पंजाब निर्मित शराब तस्करी कर गुजरात ले जा रहा था। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर माल भरने व सप्लाई करने के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
About Author
You may also like
उदयपुर की रामलीला : इमोशन, ड्रामा और हाई-ऑक्टेन एक्शन का परफेक्ट ब्लेंड, जटायु के बलिदान ने खींचे दर्शकों के आंसू
तकनीक जब इंसान की सहूलियत बने: हिंदुस्तान जिंक और उबर का यह साझा कदम भारतीय कॉर्पोरेट जगत के लिए एक नजीर
मेवाड़ की माटी में सत्ता की चौसर: जब पंचायत के अखाड़े में दांव पर लग जाए दिग्गजों की चौधराहट
उदयपुर में रामलीला का मंचन (तीसरा दिन) : जब पत्थर में जान फूंक दी गई और निम्बार्क मैदान में छलक उठीं आंखें
नवरात्रि में मां की कृपा पाने के लिए करें साधना: वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी में श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन, गूंजी देवी महिमा
