
उदयपुर। सेंट मेरीज़ कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, न्यू फतेहपुरा की अंडर-14 बालिका बास्केटबॉल टीम ने अदम्य साहस और अनुशासन का परिचय देते हुए CBSE नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया।
यह प्रतियोगिता 9 से 13 सितम्बर तक टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, महेन्द्रगढ़ (हरियाणा) में आयोजित हुई, जिसमें देशभर की क्लस्टर विजेता टीमें शामिल हुईं। सेंट मेरीज़ की बालिकाओं ने एक के बाद एक मुकाबले जीतते हुए फाइनल में भी शानदार प्रदर्शन किया और राष्ट्रीय विजेता का ताज अपने नाम किया।

संस्था प्रधान सिस्टर किरण जोजो ने बताया कि यह उपलब्धि विद्यालय की हीरक जयंती (75वां वर्ष) के अवसर पर मील का पत्थर साबित हुई है। उन्होंने टीम की मेहनत, अनुशासन और टीमवर्क की सराहना करते हुए कोच नरेंद्र सिंह चौहान एवं नितिन मेनारिया के कुशल मार्गदर्शन को सफलता का आधार बताया।

टीम की इस विजय पर विद्यालय में भव्य स्वागत समारोह आयोजित हुआ। विद्यालय परिवार, अभिभावकों और शिक्षकों ने पूरी टीम को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अब यह विजेता टीम SGFI नेशनल गेम्स में हिस्सा लेगी और देश के लिए स्वर्णिम भविष्य की ओर कदम बढ़ाएगी।
About Author
You may also like
लोकतंत्र को तबाह करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे, ज्ञानेश कुमार सरकारी गवाह बनें : इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के बाद राहुल गांधी का तीखा हमला
मगर पारस की बेचैनी को इसी कुर्सी ने समझा है…जिसे बरसों की तपस्या के बाद आज पारस ने संभाला है
उदयपुर नगर निगम डिप्टी मेयर चुनाव : एक वोट का रहस्य और ब्राह्मण सियासत का ढलता सूरज
पर्दे के पीछे: कोई तो तिलिस्म था, जिसने पारस को पारस बना दिया
उदयपुर में भाजपा का आत्मघात या चमत्कार?
