
जयपुर। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से गुरुवार को राजभवन में महाभारत तथा शक्तिमान धारावाहिक से प्रसिद्ध अभिनेता मुकेश खन्ना ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।
खन्ना ने बाद में राजभवन स्थित संविधान उद्यान का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि संविधान को अब तक पढ़ा ही था, पर इसे प्रत्यक्ष देखने का अनुभव अनूठा है। उन्होंने संविधान के विभिन्न भागों के कलात्मक रूपों, संविधान की मूल प्रति पर उकेरी कलाकृतियों के शिल्प का अवलोकन करते हुए कहा कि भारतीय संविधान हमारी संस्कृति का प्रतिबिंब है। उन्होंने इसे देश की विरल धरोहर बताया।

(Visited 41 times, 1 visits today)
About Author
You may also like
मुख्यमंत्री ने ऊर्जा विभाग की ली बैठक : ऊर्जा उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि, राजस्थान ने अन्य राज्यों को लगभग 2 हजार करोड़ रुपये की बिजली बेची
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में दीपावली स्नेह मिलन में की शिरकत: कहा—अंतिम व्यक्ति की खुशहाली ही असली रामराज्य, विकसित भारत के संकल्प को राजस्थान करेगा साकार
राजस्थान में रोमानिया की 70 वर्षीय महिला पर्यटक की मौत: शेखावाटी भ्रमण के दौरान सीने में उठा था तेज दर्द, हार्ट अटैक की आशंका
‘खाटू वाले’ के दर्शन से पहले ही उजड़ गए हंसते-खेलते परिवार : कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पुल से गिरी बस, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, पल भर में मातम में बदली खुशियां
जयपुर : अलंकार पीजी कॉलेज में 51वीं सब जूनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप का समापन
