
सैयद हबीब, उदयपुर
दोस्तों, आज का दिन क्रिकेट के मैदान पर एक ऐसा नज़ारा पेश कर रहा है, जहां जज़्बा, हिम्मत और हुनर का शानदार मुक़ाबला देखने को मिल रहा है। नारायण सेवा संस्थान और डीसीसीआई की मेज़बानी में चल रही इस चैम्पियनशिप के आठवें दिन का सबसे दिलचस्प मुक़ाबला रहा राजस्थान और झारखण्ड के दरमियान।
मैदान पर जैसे ही राजस्थान की टीम आई, उनके चेहरे पर जोश और जुनून का आलम था। बल्ले से पहले प्रहार करने उतरी राजस्थान की टीम ने शुरुआत से ही शानदार खेल दिखाया। ओपनर ने अपने दिलकश शॉट्स से झारखण्ड के गेंदबाज़ों को चौतरफ़ा परेशान किया। हर चौके-छक्के पर मैदान गूंज उठा और दर्शकों के दिल में जोश की लहर दौड़ पड़ी।

“बल्लेबाज़ी में राजस्थान की चमक!”
राजस्थान ने अपने 20 ओवरों में कुल 187 रन बनाए, जिसमें सबसे ज़्यादा सतीश किराड़ ने धमाकेदार पारी खेली। उनकी स्ट्राइकिंग ने सबको हैरान कर दिया, और मैदान में मानो उनका बल्ला आग उगल रहा था। सतीश ने अपनी आक्रामक पारी से खेल को एक नया रंग दे दिया। गेंद का हर प्रहार मानो चाँद-तारों को छूने की कोशिश कर रहा हो।
झारखण्ड की बल्लेबाज़ी – कोशिशें नाकाम

झारखण्ड की टीम जब मैदान पर उतरी, तो उनके इरादे भी मज़बूत नज़र आए, लेकिन राजस्थान के गेंदबाज़ों ने शुरुआत से ही दबाव बनाकर रखा। झारखण्ड के बल्लेबाज़ों ने अपनी पूरी कोशिश की, मगर राजस्थान की शानदान गेंदबाज़ी और फील्डिंग ने उन्हें बांधे रखा। झारखण्ड 7 विकेट पर सिर्फ 148 रन ही बना सकी, और राजस्थान ने 39 रन से ये मुक़ाबला अपने नाम कर लिया।
“क्वार्टर फाइनल का जुनून”
राजस्थान की इस शानदार जीत के साथ अब उनकी टक्कर क्वार्टर फाइनल में ओडिशा से होगी। ये मुक़ाबला भी काबिले तारीफ़ रहेगा, जहां दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।
आगे का मंज़र भी बेहद रोमांचक होने वाला है, क्योंकि बाकी मैचों में भी हिमाचल ने केरला को 68 रन से, गुजरात ने छत्तीसगढ़ को 2 विकेट से और वेस्ट बंगाल ने बिहार को 7 विकेट से शिकस्त दी।

खिलाड़ियों का जलवा
हर मैच में कुछ खिलाड़ियों ने अपने हुनर का बेहतरीन मुज़ाहिरा किया। हिमाचल के तरूण, गुजरात के कन्हैयालाल, राजस्थान के सतीश किराड़ और बंगाल के सुब्रत घोष को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
दोस्तों, आज के दिन मैदान पर खिलाड़ियों का जोश और जज़्बा काबिल-ए-तारीफ था। बुधवार को क्वार्टर फाइनल्स में नई दास्तानें लिखी जाएंगी, और हर टीम अपने हुनर का बेहतरीन मुज़ाहिरा करते हुए फाइनल्स का सफर तय करने की कोशिश करेगी।
About Author
You may also like
जनगणना प्रशिक्षण बना कर्मचारियों के लिए सजा : RCA कॉलेज में बिना पंखे-कूलर काम करने को मजबूर कार्मिक
शर्मनाक: फ्लाइट में महिला क्रू मेंबर्स की आपत्तिजनक फोटो खींचने पर कोयंबटूर का बिजनेसमैन गिरफ्तार
IPL 2026: Dhoni’s Return Further Delayed, Head Coach Stephen Fleming Hints at Setback
IPL 2026: Sunil Narine’s ‘Super’ Spell Seals Historic Super Over Win for Kolkata in Lucknow
स्पॉट रिपोर्ट : चिरवा टनल पर दहशत के 120 मिनट, मौत को मात देकर उठा पैंथर, तो थम गई राहगीरों की धड़कनें
