
डूंगरपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की डूंगरपुर इकाई ने मंगलवार को घूसखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इसमें गामड़ा ब्राह्मणिया पटवार मंडल के पटवारी हेमन्त बुनकर को 5,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
एडीजी पुलिस स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायतकर्ता ने ACB को सूचना दी थी कि उसकी पैतृक जमीन के नामांतरण के लिए आरोपी पटवारी 10,000 रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत की पुष्टि 27 अगस्त को हुई।
एसीबी उदयपुर रेंज के डीआईजी प्रहलाद सिंह कृष्णिया के निर्देशन और डूंगरपुर के डीएसपी रतनसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी को 5,000 रुपये लेते समय पकड़ लिया गया।
फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके निवास की तलाशी ली जा रही है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
About Author
You may also like
उदयपुर में ध्वस्त होती कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर उठते सवालों के बीच एक पाठक का एसपी डॉ. अमृता दुहन को खुला पत्र
प्रतापनगर के कपिल विहार की शांत शाम चीखों में बदल गई…स्कॉर्पियो से महिला को रौंदा; मौत के बाद फैली सनसनी
मंत्रिमंडल एवं मंत्रिपरिषद की अहम बैठक : OBC आरक्षण को हरी झंडी, निकाय व पंचायत चुनावों की लॉटरी प्रक्रिया जल्द
राजस्थान में पार्षद ही चुनेंगे मेयर, सभापति व पालिकाध्यक्ष: यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा
उदयपुर: डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने निभाई विद्यादान की परम्परा, राजकीय बालिका विद्यालय की छात्राओं का भरा वार्षिक शुल्क
