जालोर। भीनमाल थाना क्षेत्र से करीब 1 महीने पहले एक व्यक्ति का अपहरण कर मारपीट के बाद 5 लाख रुपयों की लूट के मामले का थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम द्वारा जोधपुर शहर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बापर्दा रखा है।
एसपी मोनिका सेन ने बताया कि 1 महीने पहले भीनमाल थाना इलाके से पूर्व योजना बना रैकी के बाद अज्ञात मुलजिम एक व्यक्ति का घर लौटते समय अपहरण कर ले गए। मुलजिमों द्वारा पीड़ित से मारपीट की गई और 5 लाख रुपये लूट कर ले गए। रिपोर्ट पर थाना भीनमाल में मुकदमा दर्ज किया गया।
घटना के खुलासे के लिए एसपी सेन द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर लाल व सीओ हिम्मत सिंह चारण के सुपरविजन एवं एसएचओ रामेश्वर भाटी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी सहायता से मुलजिमों की पहचान की गई। जोधपुर शहर से संदिग्ध ईश्वर लाल, गंगाराम व कमलेश कुमार को दस्तयाब कर पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
इस पर आरोपी ईश्वर लाल चौधरी पुत्र छोगाराम (23) निवासी थोबाउ थाना झाब जिला सांचौर, गंगाराम चौधरी पुत्र रामजी राम (21) निवासी वाली थाना बागोड़ा जिला सांचौर एवं कमलेश कुमार चौधरी पुत्र वाला राम (24) निवासी आलडी थाना भीनमाल जिला जालौर को गिरफ्तार कर अग्रिम अनुसंधान व पूछताछ की जा रही है।
About Author
You may also like
सियासी कड़वा सच : जब ऊर्जा मंत्री के सामने ही गुल हो गई ‘पावर’, तो आम जनता की कौन सुनेगा सरकार?
जयपुर में मौत का बेसमेंट : गांधी पथ वेस्ट में मिट्टी ढहने से बिहार की 3 महिला मजदूरों की दर्दनाक मौत, 4 मासूमों के सिर से उठा मां का साया
उदयपुर की प्रमुख खबरें : रफ्तार के कहर ने छीनी युवक की जिंदगी, डिजिटल क्रांति में सुविवि ने रचा इतिहास, 17 जून को मोहन भागवत का दौरा
उदयपुर में कन्हैयालाल के बेटे के विरोध के बाद बड़ा फैसला : डीएसपी गोविंद सिंह की ज्वाइनिंग पर लगी रोक
वैश्विक पटल पर गूंजा भारत का डंका : सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित पीएम बने नरेंद्र मोदी] दुनिया के राष्ट्रध्यक्षों ने दी बधाई
