झुंझुनूं। थाना गोठड़ा इलाके के बसावा गांव से सोमवार रात घर पर किसी को बताए बिना निकली नाबालिक को थाना पुलिस की टीम ने 12 घंटे के अंदर सीकर जिले से दस्तयाब कर लिया है।
एसपी देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने बताया कि मंगलवार को बसावा गांव निवासी परिवादी बाबूलाल पुत्र महावीर प्रसाद द्वारा थाना गोठड़ा पर रिपोर्ट दी गई कि उसकी नाबालिग लड़की रात को घर से रुपए लेकर किसी को बिना बताए निकल गई। रिपोर्ट पर धारा 363 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान हेड कांस्टेबल रामावतार के जिम्मे किया गया।
नाबालिक के रात से घर से गायब होने की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सन्दिग्ध नंबरों की डिटेल हासिल कर लोकेशन प्राप्त की। जिसके आधार पर 12 घंटे के अंदर नाबालिग को सीकर से दस्तयाब किया गया। नाबालिग को तलाश करने में हेड कांस्टेबल रामावतार, कांस्टेबल अशोक कुमार और रामचंद्र शामिल थे।
About Author
You may also like
वर्दी के पीछे छिपा भ्रष्टाचार : व्यहार में नंबर वन प्रतापनगर थाने का ASI एक लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB ने ऐसे ढहाया घमंड का किला
महिला सुरक्षा का अनूठा संकल्प: राजस्थान पुलिस का ‘डिकॉय ऑपरेशन’, प्रदेशभर में मनचलों की सामूहिक धरपकड़
प्रतापगढ़ : बलात्कार के मामले में मदद के नाम पर मांगी रिश्वत, ACB ने थानाधिकारी को 2.87 लाख रुपयों के साथ दबोचा
भील बस्ती का वो अंधेरा राज : शराब, लात-घूंसे और 24 घंटे में बेनकाब हुए कातिल
बचपन पर बदनामी का दाग : सूरत की कपड़ा फैक्ट्री से मुक्त हुए उदयपुर अंचल के 91 नन्हें बाल मजदूर, चंद रुपयों के लिए ढो रहे थे जिम्मेदारियों का बोझ
