बाड़मेर। डीएसटी व कोतवाली थाना पुलिस की टीम ने शहर में अवैध मादक पदार्थ सप्लाई करने घूम रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 10 लाख रुपए कीमत की 50 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस आरोपी से मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त के संबंध में पूछताछ कर रही है।
एसपी दिगंत आनंद ने बताया कि डीएसटी को सूचना मिली थी कि महावीर नगर के पास एक व्यक्ति मादक पदार्थ बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र पाल सिंह व सीओ आनंद सिंह के सुपरविजन में थाना कोतवाली एसएचओ गंगाराम खावा मय टीम व डीएसटी तुरंत महावीर नगर पहुंचे।
सिटी सेंटर के पास पुलिस को देखते ही एक युवक घबरा गया और भागने लगा। जिसे टीम ने पकड़ कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम गुमान मेगवाल पुत्र रावताराम निवासी जोगियों की धड़ी थाना सदर बताया। आरोपी की तलाशी में 50 ग्राम स्मैक मिलने पर एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया गया।
About Author
You may also like
उदयपुर सवीना : पति-पत्नी का झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक की चाकू घोंपकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
सभ्य समाज के चेहरे पर कालिख : शराबबंदी के नाम पर युवक को अमानवीय सजा, अपनों ने ही बरगद को बना दिया ‘फंदा’
केतन अग्रवाल हत्याकांड : सिया क्या चेतन के साथ उदयपुर आई थी, कब और क्यों? मां ने तोड़ी चुप्पी…उदयपुर से जुड़ी सही और सच्ची खबर यहां पढ़िए
अहमदाबाद पुलिस का उदयपुर में बड़ा एक्शन : 1992 के राधिका जिमखाना हत्याकांड का दोषी और अब्दुल लतीफ़ गैंग का शार्पशूटर तस्लीम गिरफ़्तार
उदयपुर के भाजपा नेता से 1.30 करोड़ रुपए की ठगी मामले में म्यूल अकाउंट का सप्लायर गिरफ्तार, जानिए कैसे काम करता है यह खौफनाक साइबर नेटवर्क
