कोटा। थाना मण्डाना क्षेत्र के मुकुंदरा की तलहटी इलाके में चार दिन पहले फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के साथ हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर आरोपी राजू भील पुत्र भवाना (35) निवासी हरिपुरा थाना मण्डाना को बापर्दा गिरफ्तार कर लूटी गई रकम व दस्तावेज बरामद किए हैं।
रूरल एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने बताया कि 15 दिसंबर को दिगंबर फाइनेंस कंपनी में रिकवरी एजेंट विजय सिंह द्वारा रिपोर्ट दी गई कि आज वह किश्त की रकम की रिकवरी कर कोटा लौट रहा था। रास्ते में मुकुंदरा की तलहटी में दो अज्ञात लोगों ने उसके साथ मारपीट कर किश्त की रकम 86560 व कंपनी के कागजात लूट लिए। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर शुरू की गई।
लूट की घटना के खुलासे के लिए एडिशनल एसपी अरुण माच्या व सीओ गजेंद्र सिंह के सुपरविजन एवं एसएचओ श्यामाराम के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। कांस्टेबल सुमेर सिंह की सूचना पर मंगलवार को सन्दिग्ध राजू भील को डिटेन कर पूछताछ के बाद जुर्म स्वीकार करने पर गिरफ्तार कर लूटी गई रकम व दस्तावेज बरामद किये गए। आरोपो से उसके साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
————–
About Author
You may also like
मिनी पाकिस्तान’ का घिसा-पिटा सियासी नैरेटिव : जब एक जनप्रतिनिधि अपनी ही अवाम को आंकड़ों के बजाय पूर्वाग्रहों से तौलता है
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : स्कूलों और उनके बाहर 50 मीटर के दायरे में जंक फूड की बिक्री पर रोक, न्यूट्रिशन कमेटी बनाने और ग्रामीण स्कूलों की स्थिति सुधारने के निर्देश
उदयपुर फाइल्स’ का सियासी जिन्न फिर बाहर : आरोपी विशाल गुर्जर को धोखाधड़ी केस में जमानत, AI वीडियो मामले पर टिकी निगाहें
उदयपुर नगर निगम चुनाव : बीजेपी में टिकटों पर अंदरूनी महाभारत, पर्यवेक्षकों के पैनल दरकिनार, दफ्तर से फोन पर मंगवाई जा रही दावेदारी, कार्यकर्ताओं में उबाल
पूर्व सभापति रवींद्र श्रीमाली ने खुद को चुनावी दौड़ से अलग कर पेश किया बड़प्पन, 2 से 4 बार पार्षद रहे नेताओं में मची टिकट की होड़
