उदयपुर। विज्ञान समिति उदयपुर के “महिला सशक्तिकरण सेवा प्रकल्प” के अंतर्गत आज दो कार्यक्रमों का आयोजन हुऐ। मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने सचिव वर्धमान मेहता के माध्यम से दोनो कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम कार्यक्रम मे उदयपुर एयरपोर्ट के पास टूस डांगियान गांव में 50 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण शिविर शुभारंभ हुआ। इसमें 35 महिलाएं दक्षता प्राप्त कर आत्मनिर्भर हो पायेगी।
अपने संबोधन मे कुलप्रमुख डॉ. केएल कोठारी ने प्रशिक्षणार्थी महिलाओं को कुरीतियों से दूर रहने, आत्मनिर्भर बनने, पानी एवम पर्यावरण को बचाने तथा रक्तदान आदि के महत्व पर प्रकाश डाला।

दूसरे कार्यक्रम मे गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के 9 वीं से 12 वीं तक के मेवाड़ 100 छात्र-छात्राओं के साथ विग्यान पर परिचर्चा व प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम मे सही उत्तर देने वालों को पुरस्कृत किया गया। डॉ. के एल कोठारी ने विज्ञान एवम देश के प्रसिद्ध वैज्ञानिकों के महत्वपूर्ण योगदान के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए उदयपुर के विख्यात वैज्ञानिक व डीआरडीओ के संस्थापक पद्मविभूषण डॉ. दौलत सिंह कोठारी के जीवन परिचय तथा उपलब्धियों से अवगत कराया।
समिति के अध्यक्ष डॉ. के पी तलेसरा ने विज्ञान समिति के कार्यों एवम वहां पर संचालित साइंस लेब के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए छात्र-छात्राओं को समिति के साइंस एक्टिविटी सेंटर में आकर प्रयोगों के माध्यम से विज्ञान सीखने हेतु आमंत्रित किया। छात्रों को सामान्य ज्ञान आधिरित प्रश्न पूछे गए। सही उत्तर देने पर उन्हें पुरस्कार दिए गए।
About Author
You may also like
गीतांजली कॉलेज ऑफ नर्सिंग में पैलिएटिव केयर पर विशेषज्ञ सत्र आयोजित
महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन के 43वें वार्षिक सम्मानों के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित : 14 मार्च 2027 को आयोजित होगा समारोह
खण्डेलवाल वैश्य समाज समिति उदयपुर के विशाल रक्तदान शिविर में उमड़ा सेवा का उत्साह
स्टेट सीनियर बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में उदयपुर का गौरव : नगर निगम के कार्यवाहक जमादार जुम्मा खान ने जीता कांस्य पदक
तीन सदियों की अटूट आस्था का महाकुंभ : कुमावतपुरा में श्री चारभुजानाथ मंदिर की 300वीं वर्षगांठ पर भक्ति के रंग में डूबी झीलों की नगरी
