झालावाड़। थाना डग पुलिस की टीम ने रविवार देर रात नाकाबंदी में एक लग्जरी कार में सवार शेख अहमद पुत्र अब्दुल रजाक (39) निवासी खंडार मोहल्ला एवं गोविंद लाल मेघवाल पुत्र शंकर लाल (19) निवासी दरियावपुरा थाना डग जिला झालावाड़ को गिरफ्तार कर 360 ग्राम स्मैक एवं 6.50 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं। जप्ती की गई स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 80 लाख रुपए आंकी गई है।
एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा 100 दिवसीय कार्य योजना के तहत अवैध मादक पदार्थ व अवैध हथियार धरपकड़ का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत एडिशनल एसपी चिरंजीलाल मीणा व सीओ कालू राम वर्मा की सुपरविजन में रविवार को थाना डग पुलिस द्वारा थानाधिकारी उन्हेल महेंद्र यादव के नेतृत्व में आमरोड बड़ोद तिराहे पर नाकाबंदी की गई थी।
इस दौरान मध्य प्रदेश नंबर की एक लग्जरी गाड़ी टाटा टियागो को रोक तलाशी ली गई। उसमें बैठे युवकों शेख अहमद व गोविंद लाल मेघवाल के पास से 360 ग्राम स्मैक व 6.50 लाख रुपये नकद व घटना में प्रयुक्त उक्त वाहन जप्त किया गया। मामले का अग्रिम अनुसंधान गंगदार पुलिस द्वारा किया जा रहा है इस कार्रवाई में कांस्टेबल बृजेश कुमार व रामेश्वर सिंह की विशेष भूमिका रही।
————-
About Author
You may also like
उदयपुर के भाजपा नेता से 1.30 करोड़ रुपए की ठगी मामले में म्यूल अकाउंट का सप्लायर गिरफ्तार, जानिए कैसे काम करता है यह खौफनाक साइबर नेटवर्क
उदयपुर में 17 करोड़ की ‘शाही शादी’ से पहले खूनी खेल : मंगेतर ने प्रेमी के साथ मिलकर पुणे के बिल्डर को 400 फीट गहरी खाई में धकेला, दोनों गिरफ्तार
वर्दी के पीछे छिपा भ्रष्टाचार : व्यहार में नंबर वन प्रतापनगर थाने का ASI एक लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB ने ऐसे ढहाया घमंड का किला
महिला सुरक्षा का अनूठा संकल्प: राजस्थान पुलिस का ‘डिकॉय ऑपरेशन’, प्रदेशभर में मनचलों की सामूहिक धरपकड़
प्रतापगढ़ : बलात्कार के मामले में मदद के नाम पर मांगी रिश्वत, ACB ने थानाधिकारी को 2.87 लाख रुपयों के साथ दबोचा
