उदयपुर। इन दिनों नगर निगम द्वारा सूखा कचरा, गीला कचरा अलग-अलग एकत्र करने का जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। जब तक कचरा गाड़ी के साथ आने वाला कर्मचारी सहयोग नहीं करेगा, इस अभियान का कोई असर होने वाला नहीं है।

कचरा संग्रहण गाड़ी के साथ कर्मचारी मोबाइल में बिजी रहते हैं, जबकि उनका काम है कि वे कचरा लाने वाले लोगों के हाथ से डस्टबीन नहीं लेते। इससे आधा कचरा सड़क पर ही फैलता है। इन कर्मचारियों को खुद डस्टबीन देख कर कचरा अलग करना पड़ेगा, तब लोग सीख पाएंगे। सरकार और निगम की योजना घर घर कचरा संग्रहण की है, लेकिन वार्ड में गाड़ी तय स्थान पर आकर खड़ी हो जाती है। कभी उसमें संगीत बजता है, कभी चुपचाप ही चली जाती है।
कचरा संग्रहण के कार्य में बहुत बड़े घपले की आशंका है। इसके लिए गाड़ी की शर्तों को वार्ड में सार्वजनिक किया जाना चाहिए। कचरा संग्रहण की गाड़ी कितनी बजे आएगी, उनके साथ आने वाले कर्मचारी क्या काम करेंगे आदि जानकारी दी जानी चाहिए।
जिम्मेदारों को भी इस बात की जानकारी है, अगर नहीं है तो वे खुद अपने परिचितों, रिश्तेदारों से पूछ लें, सच सामने आ जाएगा, लेकिन वे खुद भी सच को सामने नहीं लाना चाहते हैं।
निगम पार्षदो ने अधिकारियों के साथ अपने वार्ड में की समझाइश।
नगर निगम द्वारा शहर वासियों के घरों में गीला कचरा एवं सूखा कचरा अलग-अलग एकत्रित कर केवल कचरा संग्रहण करने वाले वाहनों में ही डालने को लेकर जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है, इसमें बुधवार को शहर के सभी वार्ड पार्षद ने भी अपना योगदान देते हुए वार्ड क्षेत्र में अभियान में सहयोग हेतु अपील कर अपने घर का कचरा केवल कचरा संग्रहित करने वाले वाहनों में ही डालने को लेकर शपथ दिलाई।
नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे जन जागरण अभियान में बुधवार को सभी वार्ड पार्षद ने अपने वार्ड क्षेत्र में घूम कर वार्ड वासियों को गीला कचरा एवं सूखा कचरा अलग-अलग कर कचरा संग्रहण करने वाले वाहनों में ही डालने की अपील की। वार्ड पार्षद नगर निगम अधिकारियों एवं जमादारों के साथ मिलकर जन जागरण अभियान में सहयोग दे रहे हैं। वार्ड पार्षदो ने निगम अधिकारियों से जानकारी भी मांगी की कोन वार्ड वासी अपने घर का कचरा निगम के कचरा संग्रहण करने वाले वाहनों में निस्तारण नहीं करते हैं उनसे वो स्वयं मिलकर समझाइश करेंगे और कचरा संग्रहण करने वाले वाहनों में ही कचरा निस्तारण की शपथ दिलाएंगे।
About Author
You may also like
- 
                Sensex 450 अंक टूटा, Nifty 25,750 के नीचे बंद : FII बिकवाली और कमजोर वैशिक संकेतों से दबाव
- 
                King Charles strips his brother Andrew of ‘prince’ title and evicts him from royal mansion
- 
                Billie Eilish urges billionaires to “give away their money” — makes remark while Mark Zuckerberg watches.
- 
                Austin Reaves rescues Lakers with buzzer-beater against Timberwolves
- 
                Varun Beverages partners with Carlsberg to tap African beer market, launches new refrigeration venture in India
 
							