उदयपुर में ऑपरेशन एंटीवायरस का धमाकेदार परिणाम : 548 मोबाइलों की रिकवरी…बस स्टैंड से मोबाइल तो मेरा भी चोरी हुआ था, जिसकी रिपोर्ट सूरजपोल थाने में दर्ज है

उदयपुर। उदयपुर में पुलिस ने हाल ही में चलाए गए ऑपरेशन एंटीवायरस के तहत एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की, जिसमें कुल 548 चोरी हुए और खोए हुए मोबाइलों को रिकवर किया गया। एसपी योगेश गोयल के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान ने जिलेभर में धूम मचा दी है।

एसपी ने सभी थानाधिकारियों को निर्देशित किया था कि वे एंटीवायरस अभियान के तहत अपने-अपने थाना क्षेत्रों में गुमशुदा और चोरी हुए मोबाइलों की ट्रैकिंग करें। सीईआईआर पोर्टल पर गुमशुदा मोबाइलों की जानकारी अपडेट करने के बाद, पुलिस ने इन मोबाइलों की रिकवरी शुरू की।

रिकवरी की प्रक्रिया में 194 मोबाइल थानों पर सीधे परिवादियों को लौटा दिए गए। वहीं, शेष 354 मोबाइलों का वितरण एसपी द्वारा मंगलवार को किया गया। सबसे बड़ी रिकवरी अंबामाता थाना क्षेत्र में हुई, जहाँ 131 मोबाइल पाए गए। अन्य क्षेत्रों में भी रिकवरी का काम तेजी से किया गया:

  • हिरणमगरी थाना : 62 मोबाइल
  • सूरजपोल थानाv: 55 मोबाइल
  • सुखेर थानाb: 52 मोबाइल
  • घंटाघर थाना : 26 मोबाइल
  • फतहनगर थाना : 23 मोबाइल
  • भींडर थाना : 22 मोबाइल
  • डबोक थाना : 22 मोबाइल
  • गोवर्धन विलास थाना : 20 मोबाइल
  • खैरोदा थाना : 19 मोबाइल
  • प्रतापनगर थाना : 18 मोबाइल
  • सविना और कानोड़ थाना : 17-17 मोबाइल

इस प्रभावशाली ऑपरेशन ने न केवल चोरी और गुमशुदगी की समस्याओं को कम करने में मदद की, बल्कि जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास को भी मजबूत किया।

(Visited 42 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply