बाड़मेर। थाना ग्रामीण इलाके के भियाड़ कस्बे में तीन दिन पहले एक व्यापारी को अगवा कर मारपीट के बाद लूट के मामले में थाना शिव पुलिस ने चौकी भाडखा के सहयोग से आरोपी मनोहर सिंह पुत्र ईश्वर सिंह व चन्द्रवीर सिंह पुत्र गुलाब सिंह निवासी भियाड़ को गिरफ्तार कर लूट गया मोबाइल व बोलोरो कैंपर गाड़ी बरामद कर ली है।
एसपी दिगंत आनंद ने बताया कि भियाड़ निवासी परिवादी रुपाराम ग्वारिया ने रिपोर्ट दी कि 27 दिसंबर की रात में वह अपनी बोलेरो कैंपर गाड़ी लेकर कस्बे में खड़ा था। आरोपी मनोहर सिंह व चंद्रवीर सिंह मारपीट करते हुए गाड़ी में डालकर ले गए। फिर पोशाल गांव के पास उसे पटक कर गाड़ी और मोबाइल लूट कर भाग गए। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र पाल सिंह व सीओ अनिल सारण के सुपरविजन तथा एसएचओ शिव चुन्नीलाल के नेतृत्व में टीम गठित की गई। आसूचना संकलन में आरोपियों के थाना ग्रामीण इलाके में होने की जानकारी मिलने पर भाड़खा चौकी के हेड कांस्टेबल बाबूलाल मय टीम के सहयोग से दोनों आरोपियों को करणी विहार कॉलोनी के पास से गिरफ्तार कर लूटा गया मोबाइल और गाड़ी जप्त की गई।
एसपी ने बताया कि दोनों आले दर्जे के बदमाश है। मनोहर सिंह के विरुद्ध अपहरण, मारपीट के सात प्रकरण और चंद्रवीर सिंह के विरुद्ध दो प्रकरण दर्ज है। पुलिस टीम गिरफ्तार मुलजिमो से अग्रिम अनुसंधान व पूछताछ कर रही है।
————-
About Author
You may also like
सभ्य समाज के चेहरे पर कालिख : शराबबंदी के नाम पर युवक को अमानवीय सजा, अपनों ने ही बरगद को बना दिया ‘फंदा’
केतन अग्रवाल हत्याकांड : सिया क्या चेतन के साथ उदयपुर आई थी, कब और क्यों? मां ने तोड़ी चुप्पी…उदयपुर से जुड़ी सही और सच्ची खबर यहां पढ़िए
अहमदाबाद पुलिस का उदयपुर में बड़ा एक्शन : 1992 के राधिका जिमखाना हत्याकांड का दोषी और अब्दुल लतीफ़ गैंग का शार्पशूटर तस्लीम गिरफ़्तार
उदयपुर के भाजपा नेता से 1.30 करोड़ रुपए की ठगी मामले में म्यूल अकाउंट का सप्लायर गिरफ्तार, जानिए कैसे काम करता है यह खौफनाक साइबर नेटवर्क
उदयपुर में 17 करोड़ की ‘शाही शादी’ से पहले खूनी खेल : मंगेतर ने प्रेमी के साथ मिलकर पुणे के बिल्डर को 400 फीट गहरी खाई में धकेला, दोनों गिरफ्तार
