कोटा। शहर के महावीर नगर थाना क्षेत्र में चाकू बाजी कर युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर आरोपी पिता पप्पू वाल्मीकि पुत्र हरिराम (40) और पुत्र विष्णु वाल्मीकि (20) निवासी वीर सावरकर नगर को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी शरद चौधरी ने बताया कि शनिवार को घटना के संबंध में हरिओम नगर बस्ती थाना महावीर नगर निवासी शक्ति वाल्मीकि द्वारा एक लिखित रिपोर्ट दी गई कि बीती रात करीब 9:30 बजे पप्पू वाल्मीकि, विशाल डागोरिया, भरत डागोरिया, चंदू साहरवान, सोनू वाल्मीकि और 8-10 अन्य लोगों ने हरिओम नगर व वीर सावरकर नगर के बीच वाली गली में उस पर और उसके परिवार पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें उसके भाई अजय वाल्मीकि की मौत हो गई और बाकी के भी चोटे आई है। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जा शुरू की गई।
एसपी चौधरी ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय गुप्ता व सीओ हर्ष राज सिंह खरेड़ा के सुपरविजन एवं एसएचओ परमजीत सिंह के नेतृत्व में गठित की गई टीम द्वारा मुखबिरी एवं तकनीकी सूचना के आधार पर रिपोर्ट दर्ज होने के कुछ घण्टों में आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी पप्पू वाल्मीकि विरुद्ध पहले भी हत्या एवं संगीन अपराधों के प्रकरण थाना महावीर नगर में दर्ज है। पुलिस घटना में शामिल अन्य लोगों की सरगर्मी से तलाश कर रही है तथा गिरफ्तार आरोपियों से अनुसंधान जारी है।
————–
About Author
You may also like
सभ्य समाज के चेहरे पर कालिख : शराबबंदी के नाम पर युवक को अमानवीय सजा, अपनों ने ही बरगद को बना दिया ‘फंदा’
केतन अग्रवाल हत्याकांड : सिया क्या चेतन के साथ उदयपुर आई थी, कब और क्यों? मां ने तोड़ी चुप्पी…उदयपुर से जुड़ी सही और सच्ची खबर यहां पढ़िए
अहमदाबाद पुलिस का उदयपुर में बड़ा एक्शन : 1992 के राधिका जिमखाना हत्याकांड का दोषी और अब्दुल लतीफ़ गैंग का शार्पशूटर तस्लीम गिरफ़्तार
उदयपुर के भाजपा नेता से 1.30 करोड़ रुपए की ठगी मामले में म्यूल अकाउंट का सप्लायर गिरफ्तार, जानिए कैसे काम करता है यह खौफनाक साइबर नेटवर्क
उदयपुर में 17 करोड़ की ‘शाही शादी’ से पहले खूनी खेल : मंगेतर ने प्रेमी के साथ मिलकर पुणे के बिल्डर को 400 फीट गहरी खाई में धकेला, दोनों गिरफ्तार
