उदयपुर। जिला पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों और अवैध हथियारों की धर पकड़ के लिए विशेष अभियान चला प्रभावी कार्रवाई की गई है। इस दौरान 23 प्रकरण पंजीबद्ध कर 23 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ और हथियार बरामद किए गए।
एसपी योगेश गोयल ने बताया कि विशेष अभियान के अंतर्गत मादक पदार्थों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए 702 किलो 54 ग्राम डोडा चूरा, 20.02 किलो गांजा, 42.73 ग्राम एमडी ड्रग, 855.27 किलो अफीम के हरे पौधे एवं 311.47 किलो गांजे के हरे पौधे जप्त किए गए। इस कार्रवाई में कुल 17 प्रकरण दर्ज कर 17 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
एसपी गोयल ने बताया कि इसी प्रकार अवैध हथियारों की धर पकड़ के अंतर्गत पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए छह प्रकरण पंजीबद्ध कर तीन बंदूक एवं चार पिस्टल जप्त कर 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
उन्होंने बताया कि अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थ, अवैध हथियार व आदतन, उद्घोषित, वांछित अपराधियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किया जाना जारी रहेगा।
About Author
You may also like
नगर-परिक्रमा पर निकले ठाकुरजी : झीलों की नगरी को मिला खुशहाली, अच्छी बारिश और सुहाने मौसम का वरदान
पंचायत-निकाय चुनावों के लिए पांच दिन का अल्टीमेटम : हाईकोर्ट की फटकार स्वागतयोग्य, राजनीतिक इच्छाशक्ति के अंतर्विरोधों से कब तक उलझेंगे चुनाव?
सभ्य समाज के चेहरे पर कालिख : शराबबंदी के नाम पर युवक को अमानवीय सजा, अपनों ने ही बरगद को बना दिया ‘फंदा’
‘नाम ही ठोकर चौराहा है तो ठोकर तो लगेगी ही, हम क्या करें!’— हुक्मरानों के इस ‘अघोषित’ रवैये पर कब लगेगी लगाम?
विरासत बनाम तुगलकी फरमान : क्या पाबंदियों के बोझ तले दम तोड़ देगा उदयपुर का ऐतिहासिक गुलाबबाग?
